साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार सुबह 31 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई. इस हादसे में चार युवक नदी में डूब गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन युवक अब भी लापता हैं. यह घटना गंगा नदी थाना क्षेत्र के गदाई दियारा इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे घटी, जब लोग नाव के सहारे गंगा पार कर रहे थे.
बताया जा रहा है कि नाव पर सवार कुल 31 लोगों में से 28 किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि चार युवक गहरे पानी में डूब गए. स्थानीय युवकों ने नदी में डुबकी लगाकर काहा हांसदा नामक युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसके साथ गए कृष्णा, जमाई और एक अन्य युवक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. ये चारों युवक आदिवासी समुदाय से हैं और बड़हरवा प्रखंड के बिंदुवासनी मंदिर के पास स्थित एक गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.
