Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

पटना में दो मासूम की हत्या के दूसरे दिन स्थानीय लोग ने किया विरोध प्रदर्शन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 1, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस से आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की।

बच्चो की हत्या के विरोध में शुक्रवार को जानीपुर में दुकाने बंद रही। लोगों ने सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग सड़क जामकर पुलिस महकमा के वरीय अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। आक्रोशित लोगों का कहना है कि पुलिस जांचकर घटना के आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

दरअसल, दिनदहाड़े घर में घुसकर मासूम भाई-बहन की हत्या कर जलाने की वारदात में पुलिस दूसरे दिन भी खाली हाथ है।आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है। फिलहाल पुलिस आरोपित की पहचान तक नहीं कर सकी है।

हालांकि, घटना के बाद बीती रात पुलिस गांव में कैंप करते रही । देर रात घटना स्थल पर दोबारा पुलिस पहुंची थी। आरोपित की पहचान के लिए पुलिस तकनीकि जांच और स्थानीय लोगों से इनपुट जुटा रही है। पुलिस स्वजनों और उनके करीबी से लेकर संपर्क में आने वाले सभी लोगों से बच्चों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि शवों को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी हत्या कर जलाया गया है। यह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी), पश्चिमी के नेतृत्व में विशेष टीम मामले की जांच कर रही है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस बच्चों और उनके माता-पिता के व्यक्तिगत संबंधों के बारे में पता लगा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस परिवार के किसी से दुश्मनी तो नही है।

See also  बिहार के सभी जिलों के मतदान केंद्रों का निर्धारण, पटना में सबसे अधिक 5,665 मतदान केंद्र

उल्लेखनीय है कि जानीपुर के नगवां निवासी ललन गुप्ता चुनाव आयोग के काल सेंटर में काम करते हैं। उनकी पत्नी शोभा कुमारी पटना, एम्स में एक निजी कंपनी के अधीन गार्ड हैं। दोनों गुरुवार की सुबह सात से आठ बजे के बीच काम पर चले गए। इससे पहले सुबह साढ़े छह बजे 15 वर्षीय बेटी अंजलि कुमारी और 10 वर्षीय बेटा अंशु स्कूल जा चुके थे। स्कूल से और दिनों की तरह दोनों बच्चे दोपहर दो बजे के आसपास घर लौटे। इसके एक घंटे बाद तीन बजे शोभा ड्यूटी कर घर लौटी, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। वह घर में गई तो अंदर सन्नाटा था। बच्चों को पुकारा, पर कोई जवाब नहीं मिला। फिर देखा कि अंदर के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है।

दरवाजा खोलकर अंदर गई, तो देखा कि बेटी बिस्तर पर मृत पड़ी है।

उसके शरीर का बड़ा हिस्सा और बिस्तर जला हुआ था। यह देख वह बदहवासी में बेटे को खोजते हुए दूसरे कमरे में गई, तो उसका शव भी बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके शरीर का कुछ हिस्सा भी जला था। बेटे-बेटी का शव देख वह फूट फूटकर रोने लगी। चित्कार सुनकर पड़ोसी जुट गए। तब घटना की जानकारी उनके पति और रिश्तेदारों की दी गई।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.