Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

गढ़वा जमीन विवाद: थाना में धमकी देकर युवक की गोली मारकर हत्या

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 30, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गढ़वा। गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में बुधवार की अहले सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन चार की संख्या में आये हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान दिवंगत रामविलास पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रूप में हुई है। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

घटना स्थल पर कांडी पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेना चाही, लेकिन परिजन घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने एवं आरोपितों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए शव को उठाने से रोक दिया।

मौके पर बिश्रामपुर के विधायक नरेश सिंह, गढ़वा डीएसपी नीरज कुमार, नगर डीएसपी सतेंद्र सिंह, मझिआंव इंस्पेक्टर, भवनाथपुर इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित सैकड़ो पुलिस बल मौजूद हैं।

थाना में धमकी देकर मार दी गोली

प्रभावित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर सुनील पासवान को पहले थाना में ही धमकी दी गई थी। खुलेआम चैलेंज करते हुए आरोपित ने कहा कि थोड़ा इंतजार करो, गोली मारकर हत्या कर देंगे। धमकी देने के कुछ ही घंटे बाद शूटर गांव में पहुंचे और सुनील पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि जब थाना में खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई थी और इस संबंध में जानकारी भी दी गई तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की? अगर समय पर कार्रवाई हुई रहती तो आज सुनील की जान नहीं जाती। पुलिस की सुस्ती से घटना हुई।

See also  गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील अपने भाई के साथ गांव के पूरब दिशा में स्थित “बघौंत बाबा देव स्थल” के समीप मवेशी चरा रहा था, तभी तीन-चार युवक वहां पहुंचे और पहले उसे डंडों से पीटा। इसके बाद ताबड़तोड़ तीन-चार गोली चलाई गई, जिनमें दो गोली सुनील के सिर में तथा एक गोली शरीर के अन्य हिस्से में लगी। हमले के तुरंत बाद ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर गोलीबारी करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गए।

मृतक के बड़े भाई भोला पासवान ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। यह मामला मंगलवार को थाना पहुंचा था, और विरोधी पक्ष की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश में सुनियोजित तरीके से हत्या की गई।सुनील पासवान अत्यंत गरीब परिवार से था। उसके दो बेटे, चार बेटियां, पत्नी और वृद्ध मां हैं। वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पेट पाल रहा था। अचानक हुई इस हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर ही मौजूद थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया परिजनों के विरोध के चलते रुकी हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.