वॉशिंगट। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा उस समय टल गया जब मियामी जा रहे एक अमेरिकी विमान एए3023 के लैंडिंग गियर में अचानक आग लग गई। विमान में सवार 179 यात्रियों और चालक दल को आपातकालीन द्वार से तत्काल निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड और एयरपोर्ट इमरर्जेंसी टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग उस समय लगी जब मियामी जाने को तैयार विमान रनवे पर टैक्सिंग कर रहा था। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है।
टेकऑफ से पहले विमान में आई परेशानी
बताया जा रहा है कि विमान में क्रू मेंबर के साथ कुल 179 यात्री सवार थे। अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 विमान द्वारा संचालित AA-3023 विमान को मियामी के लिए उड़ान भरनी थी। यात्री इस विमान में बैठ चुके थे, टेऑफ की तैयारी की जा रही थी।
इसी दौरान लैंडिंग गियर में समस्या देखने को मिली। इस घटना को लेकर एअरलाइन का बयान भी सामने आया है। कंपनी ने बताया कि टायर में रखरखाव संबंधी समस्या थी।
FAA करेगा घटना की जांच
संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने बताया कि विमान ने बताया कि विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.45 बजे डेनवर हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय लैंडिंग गियर में संभावित दुर्घटना की सूचना दी थी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को रनवे से बाहर निकाला गया और बस द्वारा टर्मिनल तक पहुंचाया गया। एफएए ने कहा कि आगे वह इस घटना की जांच करेगा।
सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
जानकारी दें कि डेनेवर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय की है, जब विमान रनवे पर था और टेकऑफ की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी होते ही दमकल की टीम को बुला लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी दें कि शाम 5.10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
