Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

धनबाद में अवैध खनन के दौरान चाल धंसा, 9 लोगों की मौत की आशंका

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 23, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

धनबाद: धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान नौ मजदूर की मौत हो गई है. यह हादसा बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआ है, जहां अवैध रूप से चल रहे एक खदान में मलबा गिरने से ये मौतें हुईं हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को धनबाद व बोकारो जिले के सीमा पर स्थित जमुनिया नदी किनारे कोयले का अवैध खनन किया जा रहा था. कहा जा रहा है कि 15 मजदूर कोयला खनन के लिए अवैध माइंस के अंदर गए थे. अवैध माइंस के अंदर कोयला खनन के दौरान पीलर कमजोर होने के कारण ऊपर से कोयले का चट्टान भरा भराकर गिरने लगा. खनन करने वाले मजदूर टुंडी क्षेत्र के रहने थे.

विधायक सरयू राय ने किया ट्वीट

इस हादसे को लेकर विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि बाघमारा,धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मज़दूरों की मौत हो गई है. अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं. इसकी सूचना मैंने एसएसपी धनबाद को दे दी है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था.

झारखंड बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर झारखंड बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अवैध खनन के कारण चाल धंसने का यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ दिन पहले ही ऐसे ही घटना सामने आई थी. ऐसी घटनाओं में हमेशा मौतें हो रही है. हम इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हैं. ये राज्य सरकार द्वारा कराई गई संस्थागत हत्याएं है.

See also  नीतीश की एक और सौगात: स्वास्थ्य अनुदेशक, एमडीएम रसोइया, रात्रि प्रहरी का मानदेय दोगुना
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.