Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

हिमाचल में फिर मूसलाधार बारिश का कहर, चंबा में दो की मौत, भूस्खलन से सड़कें बंद

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 21, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई उपमंडलों में आज एहतियातन सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। चंबा जिले में बारिश के कहर से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। अगले 72 घंटों के लिए मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, चंबा, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मंडी जिला के थुनाग, शिमला जिला के रोहड़ू, जुब्बल, कुमारसैन, चौपाल और सुन्नी के जलोग उपतहसील समेत कई उपमंडलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज बंद रखे गए हैं। ठियोग में भी संपर्क सड़कें बंद होने के कारण एसडीएम ने एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

भारी बारिश के चलते चंबा जिले की कि ग्राम पंचायत चड़ी के सूताह गांव में एक मकान पर भारी पत्थर गिरने से एक पुरूष व महिला की मौत हो गई। वहीं मंडी–कुल्लू नेशनल हाइवे पर 4 माइल और 9 माइल के बीच फिसलन और गिरते पत्थरों से सिर्फ एकतरफा यातायात चल रहा है। पंडोह-औट मार्ग भी बंद है, जबकि सिरमौर जिला में एनएच-707 शिलाई–लालढांग और औट–लुहरी नेशनल हाइवे 305 पर भी भूस्खलन के चलते यातायात बाधित है। शिमला जिला के ऊपरी इलाकों में भी कई सड़कें भूस्खलन से अवरुद्ध हैं।

भारी बारिश के कारण कई डैमों से भी पानी छोड़ा जा रहा है। कोलडैम से आज सुबह 10 बजे पानी छोड़ा गया, जिससे नदी का जलस्तर 4-5 मीटर बढ़ सकता है। लारजी डैम से भी पानी छोड़ा गया है और एनजेएचपीएस नाथपा बांध से भी सतलुज नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई है।

See also  नीतीश कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ा

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन और मुश्किल भरे रह सकते हैं। आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, मंडी और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 22 जुलाई को सोलन और सिरमौर में फिर ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 जुलाई को ऊना और बिलासपुर में फिर ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, अब तक प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 119 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लोग लापता हैं। जबकि 215 लोग घायल और 34 लोग अभी भी लापता हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 21 मौतें और 27 लोग लापता हैं। इसके अलावा कांगड़ा में 19, कुल्लू में 15, चंबा में 10, ऊना, सोलन और हमीरपुर में 9-9, शिमला और बिलासपुर में 8-8 लोगों की जान जा चुकी है।

भारी बारिश और भूस्खलन से 377 घर, 264 दुकानें और 945 गौशालाएं पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, जबकि 733 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा तबाही हुई है, जहां 350 घर, 241 दुकानें और 767 गौशालाएं पूरी तरह तबाह हो गई हैं। इसके अलावा अब तक 21,500 पोल्ट्री पक्षी और 1288 पालतू पशु भी मारे जा चुके हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.