Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

झगड़ा शांत कराने गए दुकानदार पर फायरिंग, आरोपित गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 16, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में मंगलवार की देर रात बच्चों के झगड़े को शांत कराना एक दुकानदार के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा, जब उन पर खुलेआम फायरिंग कर दी गई। आरोपित काला बाबू को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने उतरे दुकानदार पर फायरिंग कर दी गई। साकची साना कॉम्प्लेक्स में किताब की दुकान चलाने वाले मो. सैफुल्ला रोज की तरह दुकान बंद कर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि कुछ किशोर आपस में भिड़े हुए हैं। इंसानियत दिखाते हुए उन्होंने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तभी झगड़ा कर रहे गुट के लड़कों ने फोन कर काला बाबू नामक युवक को बुला लिया। पहुंचते ही काला बाबू ने मो. सैफुल्ला पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग सुनकर लोग जमा हो गए और भाग रहे काला बाबू को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि आरोपित काला बाबू बकरी चोर गिरोह से जुड़ा है, जिसका सरगना बल्ला नामक अपराधी है। पुलिस हथियार की बरामदगी और गिरोह की गतिविधियों की जांच में जुट गई है।

See also  गिरिडीह में सीबीआई का बड़ा छापा, बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.