Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में ब्राइडल मेकअप रोड शो में युवतियों ने दिखाया हुनर

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 16, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर की सड़कों पर बुधवार को अलग ही रौनक देखने को मिली जब विभिन्न संस्कृतियों के ब्राइडल मेकअप को दर्शाता भव्य रोड शो आयोजित किया गया। पंजाबी, मराठी, साउथ इंडियन, बंगाली, गुजराती जैसे पारंपरिक ब्राइडल लुक में सजी 40 से अधिक युवतियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम झारखंड में पहली बार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को मेकअप की कला के जरिए आत्मनिर्भर बनाना था।

कार्यक्रम का आयोजन कुमुद कुंदन मेकओवर की संचालिका कुमुद कुंदन द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि वे लगातार युवतियों और महिलाओं को मेकअप, हेयर और ब्यूटी की ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। अब तक वे 270 से अधिक लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। उनका कहना है कि यदि झारखंड सरकार सहयोग करे तो वे और भी महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना सकती हैं।

रोड शो में भाग लेने वाली प्रमुख प्रतिभागियों में मनीषा, रिया दत्ता, मनप्रीत कौर, दीपिका दास, ज़ीनत अफ़रीन, गुलफशान नाज़, रुकशार खान, सावलिन भाटिया, काकुली सिंह, धृति यादव, नवनीत कौर, मुस्कान सेन और आरती बारिक शामिल थीं। सभी ने अपने मेकअप के माध्यम से दर्शकों को अलग-अलग संस्कृतियों की सुंदरता से रूबरू कराया।

कुमुद कुंदन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर वे युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का अपना संकल्प जारी रखेंगी।

See also  पलामू: जेल में अवैध वसूली, कैदियों के रूपये में से काट लेते हैं 10 प्रतिशत कमिशन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.