Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

गुवाहाटी पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी, छयगांव में विशाल रैली का आयोजन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 16, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गुवाहाटी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुवाहाटी पहुंच गए हैं। गुवाहाटी पहुंचने पर दोनों शीर्ष नेताओं का बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के साथ ही अन्य नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी में नई जान फूंकने के लिए पहुंचे हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं सांसद राहुल गांधी आज यहां राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक, एपीसीसी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं की बैठकों के मद्देनजर बड़े स्तर पर तैयारियां की है।

इस कड़ी में मीडिया से बातचीत करते हुए असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, “संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि असम में कांग्रेस पार्टी उन सभी लोगों के न्याय के लिए लड़ेगी, जो भय और आतंक के शासन में रह रहे हैं। हम उन सभी लोगों के लिए लड़ेंगे जो वर्तमान में इस भ्रष्ट और क्रूर भाजपा सरकार द्वारा उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम में यह संदेश देने आएं हैं कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी गरीब लोगों की जमीन हड़प रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री एक रियल एस्टेट ब्रोकर की तरह काम कर रहे हैं और उन्होंने स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना बाहरी उद्योगपतियों को करीब 17,000 एकड़ जमीन दान कर दी है। वे आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को विस्थापित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी असम के लोगों के आत्म-सम्मान, सम्मान और भूमि अधिकारों के लिए लड़ेगी।”

See also  ED का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 24 ठिकानों पर छापेमारी

छयगांव में विशाल रैली

आज का राजनीतिक चरम छयगांव में होगा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है। खड़गे और राहुल गांधी दोनों इस सभा को संबोधित करेंगे। रैली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पार्टी सदस्य शामिल हो रहे हैं। संबोधन के दौरान राज्य और केंद्र सरकार निशाने पर होंगे। साथ ही मुद्रास्फीति, युवा बेरोजगारी और कथित सरकारी विफलताओं जैसे मुद्दों को उठाया जा सकता है।

कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सूत्र इस रैली को मनोबल बढ़ाने वाली कवायद और असम में कांग्रेस के चुनावी भाग्य को पुनर्जीवित करने के लिए आलाकमान की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत मान रहे हैं।

पुलिस प्रतिबंधों के बीच रैली

उल्लेखनीय है कि गुवाहाटी पुलिस ने एक दिन पहले ही एक आदेश जारी किया था, जिसमें शहर की सीमा के भीतर सड़क यातायात को बाधित करने वाली किसी भी रैली या सार्वजनिक सभा पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि कांग्रेस की रैली गुवाहाटी के बाहर हो रही है, लेकिन पुलिस के निर्देश के समय ने ध्यान आकर्षित किया है और कुछ लोग इसे राजनीतिक कार्यक्रमों, खासकर हाई-प्रोफाइल यात्राओं के दौरान, परोक्ष रूप से दबाव डालने की एक रणनीतिक चाल के रूप में देख रहे हैं।

बहरहाल, कांग्रेस हलकों में माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है। नेता और कार्यकर्ता दोनों ही खरगे और राहुल गांधी की इस यात्रा को एक महत्वपूर्ण मोड़ मान रहे हैं, क्योंकि प्रदेश पार्टी संगठन में हाल ही में हुए बदलावों के बाद नेतृत्व में उनका विश्वास फिर से बढ़ा है।

See also  प्रधानमंत्री शहबाज के मानहानि केस का सामना कर रहे इमरान खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.