Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»बड़ी खबरें

लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद बोले कप्तान गिल–”निचले क्रम का जुझारूपन और साहस काबिले तारीफ”

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 15, 2025 बड़ी खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लंदन। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट में टीम की कड़ी लड़ाई और खासतौर पर निचले क्रम के खिलाड़ियों के जुझारूपन की सराहना की। भारत इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम सत्र तक मुकाबला करता रहा, लेकिन जीत से महज 22 रन दूर रह गया।

पांचवें दिन के पहले सत्र में भारत की स्थिति बेहद खराब रही और टीम 82 रन पर सात विकेट खो बैठी थी। जीत के लिए अभी भी 111 रन की दरकार थी, लेकिन रवींद्र जडेजा ने नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ क्रमशः 30, 35 और 23 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत के करीब ला दिया।

गिल ने मैच के बाद कहा, “जडेजा भारत के सबसे मूल्यवान खिलाड़ियों में से एक हैं। इस सीरीज में उन्होंने लगातार चौथी फिफ्टी लगाई है और जिस तरह से उन्होंने संयम और धैर्य दिखाया, वह शानदार था। उन्होंने 55 में से 30 ओवर बल्लेबाजी की और 99 में से 61 रन बनाए। यह दिखाता है कि वह कितने भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। निचले क्रम के साथ बल्लेबाजी करना हमने पहले दो मैचों में चर्चा की थी और आज जो साहस और जज्बा उन्होंने दिखाया, वो प्रशंसनीय है।”

गिल ने माना कि अंतिम दो दिन बल्लेबाजी में लय नहीं मिलने के कारण 192 रन का लक्ष्य मुश्किल बन गया। यशस्वी जायसवाल के शुरुआती विकेट के बाद राहुल और करुण नायर ने कुछ स्थिरता दी थी, लेकिन चौथे दिन स्टंप्स तक भारत 58/4 पर पहुंच चुका था, जिसमें गिल और नाइटहॉक आकाश दीप भी आउट हो गए थे।

See also  पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों का मासिक भत्ता डेढ़ गुणा बढ़ाने का सीएम नीतीश ने दिया आदेश

उन्होंने कहा, “अगर शीर्ष क्रम में एक-दो 50 रन की साझेदारी हो जाती, तो बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती, यह पहली बार था जब हमने सीरीज में वैसा प्रदर्शन नहीं किया, जैसा करते आए हैं। लेकिन ऐसा होता है। हमें लगा कि 192 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, अगर हम शुरुआती 20-25 ओवर संभाल लेते।”

मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच हुई स्लेजिंग को लेकर गिल ने कहा, “थोड़ी बहुत गर्मा क्रिकेट का हिस्सा होती है। दोनों टीमें अपना सबकुछ झोंक देती हैं। ऐसे में थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन इसमें कोई दुश्मनी नहीं है। अगली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो आपस में वही सम्मान रहेगा।”

सीरीज में फिलहाल भारत 1-2 से पीछे है, लेकिन गिल का मानना है कि उन्होंने ज्यादातर दिनों में बेहतर क्रिकेट खेला है।

उन्होंने कहा, “अगर हम 15 दिन देखें तो हो सकता है हमने ज़्यादा दिन बेहतर खेले हों, लेकिन जो सत्र हमारे हाथ से निकले, वे बहुत बुरी तरह निकले। हमें यह समझने की जरूरत है कि जब चीजें हमारे अनुसार नहीं चल रही हों, तब कैसे नुकसान को सीमित किया जाए। अगर आखिरी साझेदारी में 10 रन और जुड़ जाते, तो दबाव इंग्लैंड पर होता। ऐसे में विपक्षी टीम भी गलती कर सकती थी। कुल मिलाकर हम पांच दिन की कड़ी मेहनत के बाद गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमने पूरा प्रयास किया।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.