Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा: 57 वर्षों में पहली द्विपक्षीय यात्रा, सांस्कृतिक संबंधों पर विशेष बल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 5, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों में अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो दोनों देशों के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “अर्जेंटीना के साथ संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं। राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से मुलाकात और विस्तृत चर्चा का इंतजार है। सांस्कृतिक जुड़ाव में दूरी कभी बाधा नहीं बनती!”

हवाई अड्डे पर उन्हें औपचारिक स्वागत दिया गया। उनके होटल पहुंचने पर अर्जेंटीना में बसे भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। इस पर उन्होंने कहा, “हजारों किलोमीटर दूर, यहां भारतीय समुदाय के माध्यम से भारत की आत्मा को महसूस करना अत्यंत भावुक कर देने वाला अनुभव है।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे दोनों देशों के बीच “स्थायी मित्रता का उत्सव” मनाने का अवसर बताया। प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, संस्कृति, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर उच्चस्तरीय वार्ताएं होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि भारत और अर्जेंटीना के संबंध ऐतिहासिक और बहुआयामी रहे हैं, लेकिन यह यात्रा द्विपक्षीय संवाद को एक नई गति देने वाली मानी जा रही है। दोनों देशों के नेताओं के बीच प्रस्तावित बातचीत से रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

See also  अहमदाबाद में बेकाबू हाथी को नियंत्रित कर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा जारी, भगदड़ में एक व्यक्ति घायल
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.