Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

देश जल्द जर्मनी को पीछे छोड़ बन जाएगा विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: हरदीप पुरी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 2, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के 77वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति की है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो 2014 के 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2025 में 4.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।

पुरी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश ने साहसिक नीतिगत सुधारों, व्यापक सामाजिक कल्याण योजनाओं और मजबूत वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने हाल ही में जापान को पीछे छोड़ दिया है और 2030 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने भारत सरकार द्वारा लागू की गई प्रमुख सामाजिक पहलों का भी उल्लेख किया, जिनमें 27 करोड़ से अधिक नागरिकों को गरीबी से बाहर निकालने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग चार करोड़ घरों को मंजूरी देने और जल जीवन मिशन के तहत 15.4 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल मुहैया कराना शामिल है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान किया गया है, जिससे समावेशी विकास की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया गया है।

भारत में किए गए आर्थिक सुधारों के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि 2014 से 2025 तक देश में 748 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह हुआ, जो पिछले दशक की तुलना में 143 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। उन्होंने बताया कि भारत के कर सुधारों और डिजिटल भुगतान प्रणाली में हुए सुधारों ने देश के व्यापार परिदृश्य को मजबूत किया है। मंत्री ने बताया कि भारत की वित्तीय संस्कृति में सुधार हुआ है और वार्षिक आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 3.6 करोड़ से बढ़कर 8.5 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही भारत के बैंकिंग क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं और डिजिटल अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत हुई है।

See also  भारतीय सेना को मिले 419 युवा अफसर, मित्र राष्ट्र के 32 कैडेट्स भी पास आउट

पुरी ने भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उन्नत एनालिटिक्स को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वित्तीय क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी बने रहा जा सके। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से डेटा-आधारित निर्णय लेने और रणनीतिक सलाहकार भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.