Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 1, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड और बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ी लूट की घटना सामने आई।

पुराना बाजार स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी से तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर के बाहर पिस्तौल और चाकू की नोंक पर डेढ़ किलो सोने के गहने और 50 हजार रुपये नगद से भरा बैग लूट लिया। यह पूरी वारदात मिस्त्री पाड़ा स्थित उनके आवासीय परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी

कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस की तत्परता से एक आरोपित बंगाल से पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे अरुण नंदी दुकान बंद कर स्कूटी से सोने के जेवर और रुपये से भरा बैग लेकर घर लौटे थे। जैसे ही वह मुख्य गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश मुख्य गेट के पीछे छिपा था, दूसरा दरवाजे के पास खड़ा था और तीसरा बाइक स्टार्ट हालत में मुख्य सड़क पर उनका इंतजार कर रहा था। स्कूटी रुकते ही एक बदमाश ने उनके गले पर चाकू सटा दिया, जबकि दूसरे ने पिस्टल निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दी और धमकी देने लगा। छीना-झपटी के दौरान अरुण नंदी स्कूटी समेत गिर पड़े। इसी बीच बदमाश उनके बैग को लूट कर मौके से फरार हो गए।

घटना के दौरान सड़क किनारे खड़े एक युवक ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह पीछे हट गया। तीनों बदमाश बेधड़क होकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले।

See also  रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़

सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल पश्चिम बंगाल पुलिस को अलर्ट किया। छापेमारी में बंगाल के नुनिया क्षेत्र से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। पुलिस को अभी तक लूट का बैग बरामद नहीं हुआ है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.