Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

अजय राय के बयान पर भड़की भाजपा, कहा- भारतीय सेना को कांग्रेस की ‘बुरी नजर’ से सुरक्षा की जरूरत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक खिलौने का जहाज दिखाया जिस पर उन्होंने राफेल लिखा, साथ ही इस जहाज पर नींबू-मिर्ची भी लगाया।उन्होंने कहा, राफेल अपना काम कब करेगा यह देश की जनता जानना चाहती है। अजय राय की इस हरकत पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि सेना को पाकिस्तान से ज्यादा कांग्रेस की बुरी नजर से खतरा है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस व इंडी गठबंधन के नेता मुखौटा लगाकर कहते हैं कि वे भारत के साथ हैं, और फिर उनके नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जो भारतीय सेना के मनोबल को गिराने वाले हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जब सत्ता में थी तब आतंकवादी घटनाओं के बाद भी एक भी वर्ष ऐसा नहीं था, जब मनमोहन सरकार ने पाकिस्तान से द्विपक्षीय शांति वार्ता स्थगित की हो। जबकि मोदी जी की सरकार में एक भी वर्ष ऐसा नहीं रहा है, जब पाकिस्तान के साथ औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता की हो। ये अपनेआप में प्रमाण है कि हमारी सोच और उनकी सोच में क्या अंतर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अजय राय ने खिलौने पर नींबू-मिर्च रखकर राफेल का मजाक उड़ाने की कोशिश की। यह सच है कि बुरी नजर से बचने के लिए नींबू-मिर्च लगाना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। लेकिन, ऐसा लगता है कि भारतीय सेना को पाकिस्तान से ज्यादा कांग्रेस की ‘बुरी नजर’ से सुरक्षा की जरूरत है।

See also  अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में शिखर धवन से पूछताछ करेगी ईडी

जहां पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना को डर की नजर से देखती है, वहीं कांग्रेस उसे बुरी नजर से देखती है। आज भारत की सेना को पाकिस्तान की बुरी नजर से बचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान की सेना, भारत की सेना को डरी नजर से देख रही है। जबकि इंडी गठबंधन और कांगेस वाले भारत की सेना को बुरी नजर से देख रही है।

आज भारत की सेना को कांग्रेस व इंडी गठबंधन की बुरी नजर से बचने की जरूरत है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश के अंदर और बाहर सरकार और सेना पूरी दृढ़ता के साथ कूटनीतिक दक्षता के साथ जहां संकल्पित होकर खड़ी है, तो दूसरी ओर विपक्ष के द्वारा जिस प्रकार का घटनाक्रम किया जा रहा है, वो दुखद है, निदंनीय है।

परन्तु हम देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि पहलगाम घटना के अपराधियों को धरती के अंतिम छोर तक ढूंढ कर दंडित किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.