Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

पीएम मोदी को ‘धर्म चक्रवर्ती’ सम्मान, विज्ञान भवन में गूंजा भारत माता की जय का उद्घोष

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 28, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान ‘धर्म चक्रवर्ती’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह जैन संत आचार्य विद्यानंद महाराज की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जैन समाज और देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन भारत की आध्यात्मिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण क्षण है।

प्रधानमंत्री ने जैसे ही अपने भाषण में कहा, “जो हमें छेड़ेगा…”, वैसे ही पूरा विज्ञान भवन भारत माता की जय के नारों और तालियों से गूंज उठा। मोदी ने मुस्कराते हुए कहा, “मैं जैनियों के कार्यक्रम में हूं, अहिंसा में विश्वास रखने वालों के बीच हूं। मैंने तो अभी आधा वाक्य ही बोला था, आपने पूरा कर दिया। लगता है आप ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आशीर्वाद दे रहे थे।”

इससे पहले प्रधानमंत्री ने आचार्य विद्यानंद महाराज के शताब्दी वर्ष समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया, जिसे भारत सरकार और भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष भर मनाया जाएगा।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, “आचार्य विद्यानंद मुनिराज की जन्मशताब्दी का यह पुण्य पर्व, उनकी अमर प्रेरणाओं से ओतप्रोत यह आयोजन, हम सभी को गहरे आध्यात्मिक भाव से जोड़ता है। 28 जून की यह तिथि इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ष 1987 में इसी दिन आचार्य विद्यानंद को आचार्य पद की उपाधि प्राप्त हुई थी। यह सिर्फ एक सम्मान नहीं था, बल्कि संयम, विचार और करुणा से जुड़ी एक पवित्र परंपरा का आरंभ था।”

‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं स्वयं को इस उपाधि के योग्य नहीं मानता लेकिन हमारी परंपरा है कि संतों से जो भी प्राप्त होता है, उसे प्रसाद स्वरूप स्वीकार किया जाता है। मैं इसे विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं और भारत माता के चरणों में अर्पित करता हूं।”

See also  पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच में पाकिस्तान के शामिल होने के साक्ष्य मिले: नेशनल मीडिया सेंटर

प्रधानमंत्री ने ‘नवकार महामंत्र दिवस’ पर लिए गए नौ संकल्पों की भी याद दिलाई- जिनमें जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल, प्राकृतिक खेती, योग, खेल, गरीबी उन्मूलन और भारतीय दर्शन को अपनाने जैसे संकल्प शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.