Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में लोक लेखा समिति की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर हुआ मंथन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 26, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला में गुरुवार को झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सर्किट हाउस परिसदन सभागार में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं बरही विधायक मनोज यादव ने की। इस अवसर पर समिति के सदस्य विधायक सुखराम उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी, अमित यादव और समीर मोहंती भी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उनके वित्तीय प्रबंधन की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति ने जिलास्तरीय अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति, बजट की प्रगति, पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखते हुए क्रियान्वयन पर रिपोर्ट ली। उन्होंने यह निर्देश दिया कि सार्वजनिक धन का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके।

बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, डीडीसी नागेन्द्र पासवान सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। समिति ने विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2018-19 के दौरान संचालित योजनाओं में हुए व्यय और वित्तीय प्रबंधन की गहराई से समीक्षा की।

बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं पर विशेष बल दिया गया। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे इन योजनाओं की शेष कार्यप्रगति में तेजी लाएं और जरूरत के अनुसार आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं।

सभापति मनोज यादव ने कहा कि “लोकहित की योजनाओं में विभागीय समन्वय और नियमित निगरानी से न केवल पारदर्शिता लाई जा सकती है, बल्कि क्रियान्वयन की गुणवत्ता और गति भी बेहतर होती है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोक लेखा समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार द्वारा जारी धनराशि का उपयोग न्यायोचित और उद्देश्य परक तरीके से हो।

See also  हजारीबाग में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से दो लाख 52 हजार की लूट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.