Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

उधमपुर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों को घेरा, अभियान जारी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 26, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में फंसे हुए हैं, जिनकी पिछले एक साल से तलाश की जा रही थी। सुरक्षाबल बारिश और कोहरे के बीच उन्हें मार गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने गुरुवार को बताया कि यह मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल ने एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर आज सुबह जिले के बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है और खराब मौसम के बावजूद व्यापक तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ। माना जा रहा है कि उनकी संख्या चार है और हम पिछले एक साल से इस समूह पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोहरे के बावजूद तलाशी अभियान जारी है और मौसम में सुधार होने पर ही वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। फंसे हुए आतंकवादी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं और सेना के पैरा कमांडो के नेतृत्व में संयुक्त तलाशी दल ने उन्हें करूर नाले के पास छिपे हुए पाया।

इससे पहले सुबह में जम्मू स्थित सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है। ऑपरेशन फिलहाल जारी है। ऑपरेशन बिहाली नाम का यह ऑपरेशन कश्मीर हिमालय में वार्षिक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत से एक सप्ताह पहले शुरू हुआ है। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट के बाद बुधवार देर रात सांबा जिले के पुरमंडल इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि कुछ भी नहीं मिलने के बाद ऑपरेशन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

See also  ईरान-इजराइल तनाव पर भारत ने की संयम बरतने की अपील, दोनों का मित्र होने के नाते सहयोग को तैयार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.