Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

ISS के लिए शुभांशु शुक्ला ने भरी उड़ान, भेजा भारत के नाम मैसेज, कहा- मेरे कंधे पर तिरंगा है…

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 25, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्लीः भारत के शुभांशु शुक्ला ने तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन के लिए नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से उड़ान भरी है। इस मिशन का नेतृत्व शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं। अंतरिक्ष में पहुंचते ही उन्होंने देश के लिए पहला संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा, “मेरे कंधे पर तिरंगा है, और मेरे साथ पूरा देश है।” मिशन पर रवाना होने से पहले उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया था।

इस मिशन में क्रू कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट और एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का उपयोग किया गया है। अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु ने देशवासियों के लिए अपना पहला संदेश साझा किया।

शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष से देश के लिए संदेश

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा, “नमस्ते, मेरे प्यारे देशवासियों! 41 साल बाद हम एक बार फिर से अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। यह एक अविस्मरणीय यात्रा है। हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। मेरे कंधों पर तिरंगा मुझे याद दिलाता है कि मैं आप सभी के साथ हूं। यह मेरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा नहीं, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि आप सब भी इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बनें और आप सभी का सीना भी गर्व से चौड़ा हो। आइए, हम सब मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। जय हिंद! जय भारत!” एक्सिओम-4 मिशन पर गए शुभांशु शुक्ला के परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है। परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “शुभांशु की वजह से आज हमारा सीना गर्व से चौड़ा है।”

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित, अब नया शेड्यूल जारी होने का इंतजार

स्पेस स्टेशन तक पहुंचने में 28 घंटे लगेंगे

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पृथ्वी से करीब 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर ‘कम पृथ्वी कक्षा’ (Low Earth Orbit) में 28000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्कर लगा रहा है. ये एक चलता-फिरता लक्ष्य है, जिसके साथ अंतरिक्ष यान को सटीक रूप से मिलाना होता है।शुभांशु शुक्ला को ले जा रहा स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान इस यात्रा में 28 घंटे लेगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.