Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»बड़ी खबरें

भारत ने गंवाया लीड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने 371 रनों का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 25, 2025 बड़ी खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लीड्स: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेले गए लीड्स टेस्ट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबान टीम ने केवल पांच विकेट खोकर अंतिम दिन हासिल कर लिया।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन बनाने थे, लेकिन बेन डकेट (149) और जैक क्रॉली (65) ने 188 रन की दमदार साझेदारी कर भारत को बैकफुट पर ढकेल दिया। डकेट ने अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ा और 149 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

हालांकि बीच में भारत को थोड़ी उम्मीद तब बंधी जब ऑली पोप और हैरी ब्रूक लगातार दो गेंदों में आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स (33) और जो रूट (नाबाद 53) ने साझेदारी कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जैमी स्मिथ भी 44 रन बनाकर अंत तक रूट के साथ टिके रहे और इंग्लैंड को जीत दिलाई।

भारतीय गेंदबाज और फील्डिंग रही बेदम

भारत की हार में उसकी गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों कमजोर कड़ी साबित हुईं। तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज एक भी विकेट नहीं ले सके। शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट जरूर लिए लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए। इसके अलावा भारत ने मैच में कुल 6 कैच टपकाए, जिनमें से चार अकेले यशस्वी जायसवाल ने छोड़े।

श्रृंखला में इंग्लैंड को बढ़त

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। भारत को अब वापसी के लिए अगले टेस्ट में बेहतर गेंदबाजी और फील्डिंग प्रदर्शन की जरूरत होगी।

See also  जम्मू के कुलगाम में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकी ढेर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.