Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बिहार: प्रेमी ने प्रेमिका संग मिल की पति की हत्या पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 23, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

डेहरी आन सोन। डेहरी नगर थाना के ईदगाह मोहल्ला में रविवार आधी रात के बाद प्रेमी,प्रेमिका ने मिल पति की गला दबाकर हत्या कर दिया। पुलिस ने एक घण्टे के अन्दर घटना में संलिप्त एक महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी रौशन कुमार के अनुसार लगभग रात्रि दो बजे डेहरी को सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र के इदगाह मोहल्ले में रेशमा खातुन के द्वारा दो व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने पति मो अशरफ को गला दबाकर हत्या कर दिया गया है।

सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष, डिहरी नगर एवं डायल-112 की टीम शीघ्रता से घटनास्थल पर पहुँच गयी। जहाँ पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति घर की छत से कूदकर एवं एक अन्य व्यक्ति घर की दरवाजे से तेजी से निकल कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ कर अभिरक्षा में लिया गया ।जिसके उपरांत घर की तलाशी ली गयी तो घर के कमरे से मो अशरफ का शव बरामद किया गया।

घटना के संबंध में घर में मौजूद मृतक अशरफ के परिजनों से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा इस घटना में मृतक की पत्नी रेशमा खातुन की भी संलिप्तता बतायी गयी ।जिसके उपरांत रेशमा खातुन को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इश्तेखार हसन , जमशेद व मृतक की पत्नी रेशमा खातुन से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी । घटना का खुलासा करते हुए बताया गया कि इनलोगों के द्वारा ही अशरफ को गला दबाकर हत्या की गयी है।

उन्होंने बताया कि इश्तेखार हसन से पूछताछ करने पर बताया गया कि इनका मृतक की पत्नी रेशमा खातुन के साथ विगत् आठ-नौ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी जब रेशमा खातुन के पति मृतक अशरफ को हुई तो उसने इस बात को अपने परिजनों को भी बता दिया ।जिसके कारण सभी लोग रेशमा खातुन को भला बूरा कहने लगे। इसी बात को लेकर मृतक की पत्नी रेशमा खातुन ने इश्तेखार हसन के साथ मिलकर एक सप्ताह पूर्व में हीं अशरफ की हत्या करने की योजना बनायी थी।

See also  भागलपुर राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा को लेकर बांटे गए निमंत्रण पत्र

इश्तेखार हसन जो कि वर्तमान में कलकत्ता में रह रहा था अपने वहीं का एक दोस्त जमशेद को साथ लेकर रविवार रात यहां आया। स्टेशन पर ही रूक कर रेशमा खातुन के फोन का इंतजार करने लगा।रात्रि एक बजे जब रेशमा खातुन का पति अशरफ एवं उसके परिजन खाना खाकर घर में सो गये तो सही मौका देखकर रेशमा खातुन ने पहले से रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे इश्तेखार हसन व उसके दोस्त जमशेद को घर पर बुला लिया। घर के एक कमरे में सो रहे अशरफ को रेशमा खातुन व इश्तेखार हसन के द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। बगल के कमरे में सो रहे मृतक का पुत्र शोर एवं आहट सुनकर जाग गया एवं घटना की सूचना उनके द्वारा थाना को दी गई।

इश्तेखार हसन ने अपने दोस्त जमशेद को घर के बरामदे में खड़ा रहकर आने-जाने वाले लोगों के गतिविधियों पर नजर रखने का कार्य सौंपा था।

उन्होंने बताया किगिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की अपराधिक इतिहास के संबंध में जॉच की जा रही है।इस काण्ड में त्वरित कार्यवाही करने एवं एक घण्टे के अन्दर काण्ड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार व अन्य पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.