Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे से वापस लौटी इंडिगो की फ्लाइट, टेकऑफ से पहले आई तकनीकी खराबी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 23, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

इंदौर। इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 (एयरबस ए320 नियो) सोमवार को देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर बीच रनवे से वापस लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट टेकऑफ के लिए तैयार थी, तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान में करीब 80 यात्री सवार थे। पायलट को जैसे ही तकनीकी खराबी का अहसास हुआ, फौरन फ्लाइट को रनवे से वापस टर्मिनल पर ले आए। इसके चलते यात्रियों को लगभग ढाई घंटे तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा।

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरकर लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचती है। यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही इंदौर एयरपोर्ट पहुंच गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे वापस उड़ान भरती है और भुवनेश्वर पहुंचने के बाद यही विमान अहमदाबाद की ओर रवाना होता है।

एयरपोर्ट के डायरेक्टर विपिनकांत सेठ ने बताया कि सोमवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने से पहले इंडिगो की उड़ान संख्या ‘6ई 6332’ में मामूली तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते तुरंत ही विमान को वापस बुलाया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया है। सुधार कार्य के दौरान विमान रनवे पर खड़ा रहा और सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।

इससे पहले रविवार रात एयर इंडिया की दो उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 804 इंदौर से रात 10:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है, उसे अचानक निरस्त कर दिया गया। इसी तरह दिल्ली से इंदौर आने वाली एआई 803 फ्लाइट शाम 6:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है, वह भी रद्द कर दी गई। इन दोनों फ्लाइट्स के रद्द होने के कारण अब तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन इससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। हंगामे के बाद एयरलाइन ने टिकट का पैसा लौटाने और वैकल्पिक बुकिंग की सुविधा देने का विकल्प पेश किया।

See also  भारत ​के हमले का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार : शहबाज शरीफ
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.