Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

राष्ट्रपति मुर्मु ने देहरादून में किया योग, कहा-देश के योग, चेतना और विरासत का केंद्र है उत्तराखंड

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 21, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देहरादून। ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पहाड़ से लेकर मैदान तक उत्तराखंड की धरती योगमय है। देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई देशों के राजदूतों ने योग किया। योग दिवस के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चारों धामों, गंगोत्री, यमुनोत्री, बदीरनाथ और केदारनाथ में भी लोगों ने योगाभ्यास किया। नैनीताल में भी छात्रों ने योग किया।

देहरादून पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुबह योग किया। उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मंत्री सुबोध उनियाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। राष्ट्रपति ने देहरादून में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया।

राष्ट्रपति ने उत्तराखंड को देश के योग, चेतना और विरासत का केंद्र कहा। साथ ही योग को भारत की सॉफ्ट पावर का भी सशक्त उदाहरण बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से और एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम करता है। विश्व भर के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है, तो परिवार स्वस्थ रहता है। जब परिवार स्वस्थ रहता है, तो देश स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी को योग को जीवन जीने का माध्यम बनाने की प्रेरणा दी और सभी संस्थाओं से अपील की कि योग को जनसुलभ बनाया जाए।

जनरल गुरमीत सिंह ने ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है, जिसने संपूर्ण विश्व को जोड़ने का कार्य किया है। प्रसन्नता की बात है कि आज यह दिवस न केवल भारत के लिए अपितु संपूर्ण विश्व के लिए स्वास्थ्य, शांति और समरसता का प्रतीक बन चुका है। उत्तराखंड जैसी आध्यात्मिक और प्राकृतिक भूमि पर योग का अभ्यास विशेष महत्व रखता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।

See also  रांची में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड की ओर से तैयार की की गई भारत की पहली योग नीति- 2025 की विशेषताएं और लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह नीति भारत का पहला योग उद्यमिता और अनुसंधान हब बनाएगी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य का मुख्य योग कार्यक्रम भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित किया गया। इसमें कई देशों के राजदूत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री धन सिंह रावत सहित विभिन्न गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने ‘हर घर योग, हर जन निरोग’ अभियान का शुभारंभ किया।

blank

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परपंरा का अमूल्य उपहार है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग पूरे विश्व में आज अपनाया जा रहा है। हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व संतुलित समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान परिसर में लगे सेब के पौधों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पौधे न केवल उत्तराखंड में सेब की खेती की अनुकूलता को दर्शाते हैं, बल्कि एप्पल मिशन के अंतर्गत चल रहे अभूतपूर्व कार्यों का भी प्रमाण हैं। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों एवं युवा साथियों से भेंट कर प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे विकासपरक एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर उनका फीडबैक भी प्राप्त किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.