Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

सीवान में पीएम मोदी की रैली आज, 5,736 करोड़ की देंगे सौगातश

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 20, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार में 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इस टारगेट को हासिल करने के लिए हर कमजोर कड़ी को ठीक किया जा रहा है। छपरा (सारण) और सीवान का इलाका महागठबंधन का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। सीवान में दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन का बोलबाला रहा है तो छपरा लालू प्रसाद यादव का संसदीय क्षेत्र रहा है और वह वहां से चुनाव भी जीते हैं। इन दोनों जिलों में कुल 18 विधानसभा सीटें हैं। इसी को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड अन्तर्गत जसौली में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए बिहार की जनता को 5,736 करोड़ की सौगात देंगे। 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 53,666 गरीबों के खाते में पीएम आवास योजना की राशि की पहली किस्त भी देंगे।

इसके साथ ही पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पटना के मसौढ़ी डीजल लोकोमोटिव फैक्टरी से पहले लोकोमोटिव इंजन को हरी झंडी दिखाकर विदेश भेजेंगे। सीवान में कार्यक्रम स्थल को करीने से सजाया गया है। 60 हजार लोग एक शेड में बैठ सकेंगे। कुल 5 शेड लगाए गए हैं। यानी लगभग 3 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। सभा स्थल छपरा-सीवान एनएच-531 के किनारे पचरुखी बाइपास जसौली में है।

कार्यक्रम स्थल पर 200 बायो टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। मंच सड़क से लगभग 150 मीटर अंदर बनाया गया है।

भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री 51 वीं बार बिहार पहुंच रहे हैं। एक बार फिर करोड़ों की सौगात देने जा रहे हैं। उनकी अगुवाई में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो विकास करेगा, जनता उसे ही जिताएगी। इसलिए सीवान न तो किसी का गढ़ है और न ही किसी का कोई समीकरण।

See also  पटना में ऊर्जा क्षेत्रीय सम्मेलन आज, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल करेंगे अध्यक्षता

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री का हेलीपैड मंच के पीछे पश्चिम दिशा में सभा स्थल से लगभग 300-350 मीटर की दूरी पर बनाया गया है। जबकि मुख्यमंत्री का हेलीपैड मोदी के हेलीपैड से 400 मीटर उत्तर दिशा में होगा। हेलीपैड से मोदी खुली जीप में सभास्थल तक जाएंगे।

सभी सड़कों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बड़ी वाहनों के लिए पार्किंग सभास्थल से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर तीन तरफ तो वहीं वीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग सभा स्थल से 600 मीटर की दूरी पर रखी गई है। कुल 20-25 जगहों पर पार्किंग स्थल तैयार किया गया है। सभास्थल के बाहर कई मेडिकल कैम्प की व्यवस्था भी की गई है। डॉक्टरो की टीम भी सभा स्थल पर मौजूद रहेगी। पूरे एरिया में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपीजी के कमांडर एव सैकड़ों पुलिस बल तैनात रहेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जनता के पहुंचने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। ट्रैफिक इन्चार्ज सीवान ने बताया कि जो गाड़ियां कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी उनको 5 किलोमीटर पहले से ही रूट डायबर्ट कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में सीवान, छपरा, गोपालगंज जिले के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जसौली कार्यक्रम स्थल जाने के लिए दो दिन रास्तों का विकल्प प्रशाशन ने रखा है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों की कोरोना जांच की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.