Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

भारी वर्षा के मद्देनजर जमशेदपुर में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 18, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और संभावित जलभराव तथा सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 18 जून 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 8 तक के सभी प्रकार के विद्यालय – सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त एवं मदरसा – बंद रहेंगे।

इस निर्णय के पीछे प्रमुख कारण जिले में हो रही मूसलधार बारिश और उसके कारण उत्पन्न होने वाले संभावित खतरा हैं। प्रशासन को यह आशंका है कि नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि, जलजमाव, बिजली के खंभों से खतरा और सड़कों की फिसलन जैसी स्थितियां बच्चों की सुरक्षा के लिए संकट पैदा कर सकती हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वे विद्यालय जहां उच्चतर कक्षाएं (कक्षा 9 से 12 अथवा कॉलेज स्तरीय कक्षाएं) संचालित हो रही हैं, उनमें केवल कक्षा एक से आठ तक की पठन-पाठन गतिविधियां स्थगित रहेंगी, जबकि अन्य कक्षाओं में पढ़ाई सामान्य रूप से जारी रहेगी।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें और विद्यार्थियों और अभिभावकों को समय रहते इसकी सूचना दें। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से बारिश के दौरान बाहर निकलने न दें।

मौसम विभाग रांची की ओर से पूर्व में जारी चेतावनी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिला के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। खासतौर पर स्वर्णरेखा और खरकई नदी के तटीय और निम्न क्षेत्रों में जलस्तर में तेज़ बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है।

See also  विधायक सरयू राय के समर्थकों ने पूर्णिमा साहू के प्रतिनिधि के दावों को बताया भ्रामक

इस बीच, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नगर निगम को अलर्ट पर रखा गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की गई है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.