Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

कानपुर अग्निकांड: जूते के कारखाने में लगी आग से पांच मंजिला इमारत जलकर खाक

कानपुर में पांच मंजिला इमारत में आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कानपुर। शहर के चमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर इलाके में रविवार की रात भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना उस समय हुई जब पांच मंजिला इमारत के निचले तल पर स्थित जूते-चप्पल के कारखाने में अचानक आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच कारखाने में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जो देखते ही देखते ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वाले लोग बाहर नहीं निकल सके। कारखाने में मौजूद अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री ने आग को विकराल रूप दे दिया।

घटना की सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्यों के दौरान इमारत से कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इस बीच लगभग 10 मिनट के अंतराल पर जोरदार तीन धमाके भी हुए, जिससे आग और तेज फैल गई।

दमकल विभाग ने हाइड्रोलिक मशीनों की सहायता से आग बुझाने की कोशिशें जारी रखीं, लेकिन जब हालात काबू से बाहर होते दिखे, तो लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब 20 दमकल गाड़ियों और 70 से अधिक फायर फाइटर्स ने करीब आठ घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

मृतकों की पहचान मोहम्मद दानिश (45), उनकी पत्नी नजमी सबा (42), और तीन बेटियों—सारा (15), सिमरा (12) और इनायत (7) के रूप में हुई है। सभी के शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और इमारत में चल रहे जूते-चप्पल के कारखाने ने हालात को और भयावह बना दिया।

See also  राहुल गांधी ने फिर साधा केंद्र पर निशाना, पूछा- हमले से पहले पाकिस्तान को सूचना क्यों दी गई
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.