Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

पुणे पुल हादसे में अब तक चार लोगों की मौत, आठ की हालत गंभीर

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 16, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई। पुणे के मावल तहसील क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने की घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की ओर से जारी बचाव अभियान में अब तक 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में मृतकों के आश्रितों को ५-५ लाख रुपये आर्थिक मदद और घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज किए जाने की घोषणा की है। फिलहाल सोमवार सुबह से बचाव अभियान जारी है।

इंद्रायणी नदी पर बना पुल रविवार को दोपहर में अचानक ढह जाने से कई पर्यटक बह गए थे। बताया जा रहा है कि पुल ढहने के वक्त यहां करीब 100 पर्यटक मौजूद थे। इस घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की दो टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। रविवार को देर रात तक बचाव अभियान में 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चंद्रकांत साठले, रोहित माने, विहान माने और एक अन्य के रुप में की गई है जबकि आठ लोगों की हालत गंभीर है। इनका फिलहाल इलाज चल रहा है। बाकी मामूली रूप से घायल हैं।

पुल से गिरे और कितने लोग लापता हैं, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो-तीन और लोगों के लापता होने की संभावना है। इसलिए इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढऩे की संभावना है। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू कर दिया है।

See also  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिया से टकराकर कार में लगी आग, पांच लोग जिंदा जले

blank

मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने पुल ढहने की घटना में मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सीएमओ ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.