Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

टाटा संस के बाद अब एअर इंडिया ने भी विमान हादसे के पीड़ितों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 14, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। टाटा संस के बाद अब एअर इंडिया ने भी अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के लिए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। विमानन कंपनी ने कहा कि वह मृतकों के परिजनों और जीवित बचे व्यक्ति को 25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान करेगी। इसके पहले टाटा संस ने मृतकों के आश्रितों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था।

एयर इंडिया के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और एमडी कैंपबेल विल्सन ने शनिवार को एक्‍स पोस्‍ट पर मुआवजे का ऐलान किया है। कैंपबेल विल्सन ने कहा, “एअर इंडिया हाल ही में हुई दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन समय के दौरान देखभाल और सहायता प्रदान करने के लिए जमीन पर हमारी टीमें हर संभव प्रयास कर रही हैं।”

विल्‍सन ने लिखा, “हमारे निरंतर प्रयासों के हिस्से के रूप में एअर इंडिया तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए मृतकों के परिवारों और जिंदा बचे हुए लोगों को 25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान प्रदान करेगा। यह टाटा संस के द्वारा पहले ही घोषित एक करोड़ रुपये की सहायता के अतिरिक्त है।”

एअर इंडिया सीईओ के मुताबिक एयरलाइंस और इसकी मूल कंपनी टाटा समूह संयुक्त रूप से अहमदाबाद हवाई हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 1.25 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान करेंगे। इसमें टाटा संस की ओर से 1 करोड़ रुपये और एयरलाइन की ओर से 25 लाख रुपये की अंतरिम सहायता शामिल है। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर इसका ऐलान किया था।

See also  केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

उल्‍लेखनीय है कि अहमदाबाद में 12 जून को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया था। एअर इंडिया का एक विमान एयरपोर्ट से उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। वहीं यह विमान एक हॉस्पिटल के हॉस्टल पर गिरा, जिससे वहां रह रहे कई लोगों की मौत हुई और कई घायल भी हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.