Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

चतरा: अफीम और ब्राउन शुगर का सप्लायर गिरफ्तार, दो करोड़ का ड्रग्स और 44.57 लाख बरामद

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 14, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चतरा।अफीम और ब्राउन शुगर के स्टॉकिस्ट के रूप में चर्चित तस्कर रौशन दांगी गिरफ्तार हो गया है। उसके पास से लगभग 2 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं। साथ ही 47.57 लाख रुपए नगद भी मिले हैं। पुलिस को उसके पास से अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की लोहे की संरचना भी मिली है। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने 287 ग्राम ब्राउन शुगर, 11.172 किलोग्राम अफीम और 44 लाख 57 हजार 350 रुपए नकद के साथ महिला तस्कर रूबी देवी को भी गिरफ्तार किया गया है।रूबी राजपुर थाना के बुढ़ीगड़ा निवासी शंभु दांगी की पत्नी है। वह रौशन की साली है।दो दिन पहले तस्कर रौशन की एक अन्य साली पत्थलगडा के कुम्हारटोली निवासी मधु कुमारी की गिरफ्तारी हुई थी। उसके पास से 10 करोड़ के अफीम और ब्राउन शुगर के साथ नकदी 23.60 लाख रूपये मिले थे। उसी की निशानदेही पर रौशन और रूबी पकड़े गये हैं। तेतरिया गांव निवासी रौशन कुमार दांगी उर्फ भगीरथ दांगी ने तस्करी में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उसके साथ उनकी दोनों सालियां भी जेल भेजी गई है।

एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि छापेमारी अभियान में एक एंड्रॉयड फोन, आसमानी ब्लू रंग का होंडा शाइन मोटरसाइकिल, अफीम से ब्राउन शुगर बनाने का एक लोहे का संरचना मिला है। उन्होंने बताया कि तस्करी का मास्टर माइंड रौशन एनडीपीएस एक्ट के मामले में 2021 में जेल जा चुका है। उसने पुलिस को झारखंड में तस्करी का नेटवर्क की जानकारी दी। वह कहां से माल खरीदता था और किसके सहयोग से वह अफीम से ब्राउन शुगर तैयार करता था। ड्रग्स को कहां भेजता था। इस नेटवर्क का पता पुलिस के पास है। पुलिस उसके बयान की सत्यता के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस निरंतर कार्रवाई करेगी। तस्करी के धंधे से खड़ा किया गया चल और चल संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।

छापेमारी अभियान में सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल, चतरा सदर एसडीपीओ संदीप कुमार, पुलिस उपाध्यक्ष वसीम रजा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

See also  पलामू: जेल में अवैध वसूली, कैदियों के रूपये में से काट लेते हैं 10 प्रतिशत कमिशन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.