Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर के पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 14, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा और बोड़ाम प्रखंडों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दिघी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में में कुत्ते के काटने से 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। दहशत में जी रहे ग्रामीण अब लाठी-डंडों से पहरा दे रहे हैं और बिना हथियार के घर से निकलना बंद कर दिया है।

पटमदा प्रखंड के दिघी गांव में शुक्रवार की रात एक बार फिर आवारा कुत्ते ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। शाम करीब 8 बजे हुए हमले में 60 वर्षीय सतीश महतो, 25 वर्षीय महिला ममता कर्मकार और एक अन्य व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया। सतीश महतो को गंभीर अवस्था में माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उन्हें टिटनेस और एंटी रेबीज के टीके दिए गए। ममता कर्मकार और अन्य घायल ने पारंपरिक वैद्य की जड़ी-बूटी से उपचार कराया।

ग्रामीणों के अनुसार, यह आवारा कुत्ता पिछले 20 दिनों से इलाके में घूम रहा है और अब तक पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र में कुल 20 से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। करीब 15 दिन पहले गांव के शिक्षक रंजीत महतो को भी यह कुत्ता काट चुका है।

वहीं, गुरुवार की रात ग्राम प्रधान अभिराम महतो की भतीजी की शादी में झाड़ग्राम से आए चार बारातियों को भी तालाब के पास इस कुत्ते ने काट लिया। सभी घायलों का इलाज पश्चिम बंगाल में कराया गया।

शुक्रवार को घायल हुए सतीश महतो को उस वक्त काटा गया जब वे एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार की मदद के लिए दौड़े थे। तभी पीछे से अचानक आए कुत्ते ने उनके पैर और फिर हाथ में काट लिया।

See also  झारखंड में फिर गर्म हो रहा मौसम, मौसम विभाग का अनुमान आठ से बढ़ेगा तापमान

लगातार हो रहे हमलों से घबराए ग्रामीण अब लाठी-डंडे लेकर पहरा देने को मजबूर हैं। हेमंत महतो, रतन महतो और मधु सहिस ने बताया कि अब कोई भी ग्रामीण बिना लाठी या डंडा लिए घर से बाहर नहीं निकल रहा। कुत्ते की तलाश में लोग सामूहिक रूप से जुटे हैं।

इससे पहले 6 जून को पटमदा के लावा गांव में एक ढाई साल के बच्चे को कुत्ते ने काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था, जो अभी भी इलाजरत है। वहीं 22 मई को भी लावा गांव में दो महिलाएं और एक बुजुर्ग को कुत्ते ने घायल किया था।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में डर और खतरे का माहौल खत्म हो सके।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.