Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें, दोनों देशों में तेज धमाकों की गूंज!

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 14, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल)। इजराइल की सैन्य कार्रवाई से प्रतिशोध की आग में झुलस रहे ईरान के जवाबी हमले से स्थिति और विस्फोटक हो गई है। अब से कुछ देर पहले ईरान की राजधानी तेहरान और इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर भीषण विस्फोट हुए हैं। दोनों देशों ने मिसाइल और ड्रोन दागकर लोगों को थर्रा दिया।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की खबर के अनुसार, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के कारण तेल अवीव और तेहरान में और भीषण विस्फोट हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि ईरानी मिसाइलों ने यरुशलम में भारी तबाही मचाई है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने माना है कि ईरान की मिसाइलें इजराइल में गरजी हैं। इससे उत्तरी इजराइल में काफी देर तक सायरन बजते रहे।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कांग ने कहा कि बीजिंग इजराइल की ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद बने हालात से चिंतिंत है। बीजिंग का मानना है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ाना किसी के हित में नहीं होगा। चीन ने कहा कि इजराइल, ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन न करे।

संयुक्त राज्य अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि इजराइल में ईरानी हमलों में एक महिला की मौत हो गई और लगभग 40 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि आज हमने ईरान से तीन बैलिस्टिक मिसाइलों का सामना किया। कल से अब तक ईरान ने लगभग 150 मिसाइल दागीं। उन्होंने कहा कि ईरान के पास मात्र2,000 बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। वह ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगा।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ईरान ने अपने परमाणु स्थलों पर हमलों के जवाब में इजराइल पर मिसाइलें दागकर उसकी नाक में दम कर दिया है। इजराइली लड़ाकू विमानों और ड्रोन ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह ईरान के कई हिस्सों में तबाही मचाई और तेहरान के परमाणु स्थलों और सैन्य नेतृत्व पर हमला किया है। हमलों के बाद ईरान की ओर से जवाबी मिसाइलों की बौछार की गई। इनमें से कई मिसाइलें तेल अवीव में इमारतों से टकराईं। इस दौरान कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

See also  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर प्रतिबंध हटा

अल जजीरा की खबर के अनुसार, ईरान के इजराइल पर किए गए ताजा हमले में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं। ईरान का कहना है कि इजराइल ने ईरान में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों सहित 78 लोगों को मार डाला है और 320 से अधिक लोगों को घायल कर दिया है। इजराइली सेना के शहरों, सैन्य स्थलों और परमाणु सुविधाओं पर हमले जारी हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.