Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

संजय कपूर की मौत की असली वजह आई सामने, कारण जानकर आप भी होंगे हैरान !

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 13, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर ने सभी स्तब्ध हैं। शुरुआत में माना गया कि पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, संजय कपूर की मौत की असली वजह मधुमक्खी का डंक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि खेल के दौरान उन्हें मधुमक्खी ने काटा, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हुआ और उनकी जान चली गई। इस अप्रत्याशित कारण ने सभी को चौंका दिया है।

संजय कपूर की मृत्यु कैसे हुई?रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय संजय कपूर का निधन लंदन में पोलो खेलते समय हुआ। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में घुस गई। इसके बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके असामयिक निधन से कपूर परिवार और उनके करीबी गहरे सदमे में हैं। संजय के निधन की खबर आने के बाद इंडस्ट्री से लेकर उनके प्रशंसकों तक में हर कोई शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। इस अप्रत्याशित घटना से संजय कपूर की मौत की खबर से सभी हैरान हैं।

करिश्मा कपूर के थे पूर्व पतिसंजय कपूर ने 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। हालाँकि, शादी के 13 साल बाद उनका तलाक हो गया। करिश्मा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की। संजय कपूर ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था, “अहमदाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण एयर इंडिया दुर्घटना। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं, इस दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस कठिन समय का सामना करने की शक्ति दे।” अब संजय कपूर की अचानक मौत ने उनके प्रसंशक और फिल्म जगत के लाेग स्तब्ध हैं।

See also  ट्रंप जो भी कर रहे हैं इसके ठीक विपरीत है अमेरिकी आत्मा की आवाज
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.