Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

इजराइल हो जाए तैयार, चार सैन्य अफसरों और परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या का बदला लेगा ईरान: अयातुल्ला खामेनेई

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 13, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

तेहरान। इजराइल के हवाई हमलों से ईरान में हाहाकार मच गया है। इजराइल की सेना ने परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के साथ कई सैन्य अफसरों और वैज्ञानिकों को मार गिराया है। इस पर इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने शुक्रवार सुबह संदेश में तीखी प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा कि ईरानी प्रतिशोध सहने के लिए इजराइल तैयार हो जाए।

तेहरान टाइम्स अखबार के अनुसार, खामेनेई ने आधिकारिक संदेश में शुक्रवार सुबह तेहरान में इजराइल के हमलों में कम से कम चार ईरानी सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या का बदला लेने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि ईरान के इस्लामी क्रांति रक्षक कोर (आईआरजीसी) के कमांडर मेजर जनरल होसैन सलामी, खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल घोलम अली राशिद, ईरान के परमाणु वैज्ञानिक, पूर्व परमाणु प्रमुख फेरेदून अब्बासी और मोहम्मद मेहदी तेहरानची की हत्या का बदला लिया जाएगा।

सैय्यद अली खामेनेई ने कहा कि आज सुबह के शुरुआती घंटों में जायोनी शासन ने ईरान में अपराध कर अपने हाथ खून से सान लिए हैं। आवासीय केंद्रों को निशाना बनाया है। जायोनी शासन को कड़ी सजा का इंतजार करना चाहिए। इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बलों का शक्तिशाली हाथ उठेगा।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, खामेनेई ने कहा कि इजराइली शासन ने ईरान पर रात भर के हमलों के साथ अपने लिए एक कड़वी और दर्दनाक नियति तय कर ली है। उसे अब कठोर दंड का इंतजार करना होगा। तस्वीरों में राजधानी के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त आवासीय इमारतें दिखाई दे रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और सरकारी टीवी के रिपोर्टरों ने बताया कि उन्होंने पीड़ितों में महिलाओं और बच्चों के शव देखे हैं।

See also  कांग्रेस ने मुसलमानों को धोखा दिया, अब देश का हर एक मुस्लिम मोदी के साथ : मौलाना सजिद रशीदी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.