Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 12, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। रांची स्थित नवनिर्मित मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर (कार्तिक उरांव ब्रिज) एक बार फिर चर्चा में है। दो युवकों ने रील्स बनाते हुए फ्लाईओवर को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपक कुमार मुंडा नाम के एक व्यक्ति ने वीडियो पोस्ट कर राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा से दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर दीपक बिरुवा ने संज्ञान लेते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया।

सजा नहीं, संस्कार सिखाने की जरूरत : दीपक बिरुवा

दीपक बिरुवा ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को लिखा है कि बहुत पीड़ा होती है, जब युवा अपने संस्कारों को छोड़कर सस्ती लोकप्रियता के लिए किसी भी हद तक जाकर असामाजिक और अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हैं। यह बात मैं एक मंत्री के नाते नहीं, बल्कि एक पिता और सामाजिक व्यक्ति के नाते कह रहा हूं। इन्हें सजा नहीं, संस्कार सिखाने की जरूरत है। मंत्री ने रांची ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया कि वे इन युवकों को उनके बनाए गानों के लिए सम्मानित करें और उन्हें संस्कारों का महत्व समझाएं।

परिवहन मंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे परिवहन और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने वाले गानों और रील्स बनायें। सरकार ऐसे प्रयासों को न केवल प्रोत्साहित करेगी, बल्कि प्रचार-प्रसार भी करेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी फ्लाईओवर पर एक युवक ने बाइक से खतरनाक स्टंट किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया था और उसकी बाइक जब्त कर ली थी। साथ ही, उसे फ्लाईओवर पर पैदल परेड भी कराया गया था।

See also  जमशेदपुर: नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.