Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बिहार के मुजफ्फरपुर में पिता ने अपने दो बच्चों पर धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 12, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अन्तर्गत माधोपुर-चिकनी गांव में बुधवार देर रात पिता ने अपने दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आरोपित पिता घटना के बाद फरार है।

पुलिस के मुताबिक कुढ़नी थाना क्षेत्र के माधोपुर चिकनी वार्ड संख्या-9 निवासी दिलीप पंडित का बुधवार देर रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दिलीप ने अपने दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा जो कि एक लड़का है वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कुढ़नी थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन गांव वालों ने सटीक जानकारी देने से परहेज किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक बच्ची की मौत हो चुकी है और दूसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती है। आरोपी पिता दिलीप पंडित घटना के बाद देर रात फरार हो गया है। अभी तक परिजनों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

See also  नीतीश कुमार ने कहा- भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.