Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

अमेरिका ने नेपाल का स्पेशल स्टेटस रद्द किया, 7000 नागरिकों को यूएस छोड़ने का आदेश

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 6, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

काठमांडू। अमेरिका ने नेपाल का स्पेशल स्टेटस ( विशेष संरक्षित सुविधा) रद्द करने की घोषणा की है। अमेरिका में इस सुविधा का उपयोग कर रह रहे 7000 से अधिक नेपाली नागरिकों को अमेरिका छोड़ कर जाने को कहा गया है। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने नेपाल को अब तक दिए जाने वाले टेंपररी प्रोटेक्टेड स्टेट्स को रद्द कर दिया है। इससे अमेरिका में रहने वाले 7,000 से अधिक नेपाली नागरिक प्रभावित हुए हैं।

फेडरल रजिस्टर में शुक्रवार को प्रकाशित एक नोटिस के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने नेपाल को अब तक दिए जाने वाले टेंपररी प्रोटेक्टेड स्टेट्स को रद्द करते हुए कहा है कि नेपाल अब इसके मापदंडों पर खरा नहीं उतरता है। नेपाल के लिए यह सुविधा औपचारिक रूप से नोटिस के प्रकाशन के ठीक 60 दिन बाद यानी 5 अगस्त, 2025 को देर रात 11:59 बजे समाप्त होगी।

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने इस सुविधा के तहत अमेरिका में रहने वाले नेपाली नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनके पास अमेरिका में रहने के लिए कोई अन्य कानूनी आप्रवासन कागजात या कोई अन्य वैध आधार नहीं है तो वे नेपाल लौटने की तैयारी शुरू कर दें।

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी होने के साथ ही अवैध रूप से रह रहे एक हजार से अधिक नेपाली नागरिकों को अब तक डिपोर्ट किया जा चुका है। अमेरिकी गृह प्रशासन ने कहा कि इस फैसले के बाद जो लोग देश छोड़ने का इरादा रखते हैं वे अपने प्रस्थान को सुविधाजनक बनाने के लिए सीबीपी वन मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। अमेरिकी प्रशासन ने नेपाल में 2015 को आए विनाशकारी भूकंप के बाद घरबार विहीन नागरिकों को अमेरिका में बसाने के लिए पहली बार नेपाल को यह स्टेटस प्रदान किया था।

See also  लश्कर कमांडर कसूरी ने रैली में उगला जहर, पीएम मोदी को दी चुनौती
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.