अलीगढ़। आजमगढ़ के युवक ने युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इस बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। युवक ने दुबई में नौकरी करना बताया। बाद में बोला पाकिस्तान चलेंगे तो युवती ने इससे इनकार कर दिया तो युवक उसे ब्लैक मेल करने लगा। युवती के अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल दिए। युवती ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरु कर दी।
पुलिस के मुताबिक शिकायत में युवती का कहना था कि करीब तीन साल पहले आजमगढ़ के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुईं। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए बात शादी तक पहुंच गई। इस रिश्ते के लिए युवती ने अपने परिवार वालों को भी तैयार कर लिया। युवक ने युवती से कहा कि वह दुबई में नौकरी करता है। दोनों दुबई में रहेंगे। बाद में बोला पाकिस्तान चलेंगे। युवती ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद रिश्ता खत्म हो गया लेकिन युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
अब वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। यही नहीं अश्लील फोटो इंस्टा आइडी पर डाल रहा है। उसका कहीं भी रिश्ता न होने की धमकी दे रहा है कि शादी की तो जान से मार देगा। कोतवाली थाने के एसओ ने बताया कि आजमगढ़ के रहने वाले युवक आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी उसका पूरा पता नहीं चला है, जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
