Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

लड़ाकू विमान राफेल का धड़ अब भारत में बनाया जाएगा, हैदराबाद में ​लगेगा प्लांट

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 5, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

​नई दिल्ली,:​ पहली बार ​राफेल के धड़ का उत्पादन फ्रांस के बाहर किया जाएगा।​ इसके लिए फ्रांसीसी कंपनी ​डसॉल्ट एविएशन ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के साथ साझेदारी की है​​।​​ भारत में पहली बार राफेल के धड़ का उत्पादन​ करने के लिए ​हैदराबाद में ​प्लांट ​लगाया जायेगा।​ ​दोनों कंपनियों ने भारत में राफेल लड़ाकू विमान के धड़ का निर्माण करने के लिए ​चार उत्पादन हस्तांतरण समझौतों पर ​हस्ताक्षर किए हैं।

डसॉल्ट एविएशन​ के मुताबिक यह ​प्लांट भारत के एयरोस्पेस बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण निवेश का प्रतिनिधित्व ​करेगा। साझेदारी के दायरे में ​टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ​के साथ हैदराबाद में राफेल के प्रमुख संरचनात्मक खंडों ​का निर्माण ​करने के लिए अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा स्थापित ​की जाएगी, जिसमें पीछे के धड़ के पार्श्व गोले, पूरा पिछला भाग, केंद्रीय धड़ और अगला भाग शामिल है।​ ​वित्त वर्ष 2028 में असेंबली लाइन से पहला धड़ खंड निकलने की उम्मीद है​ और हर महीने दो पूर्ण धड़ तैयार होने की उम्मीद है।

डसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा ​कि ​पहली बार राफेल के धड़ का उत्पादन फ्रांस के बाहर किया जाएगा। यह भारत में हमारी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने में एक निर्णायक कदम है। भारतीय एयरोस्पेस उद्योग में प्रमुख खिलाड़ियों में से एक ​टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स सहित हमारे स्थानीय भागीदारों के ​लिए यह आपूर्ति श्रृंखला राफेल के ​उत्पादन में योगदान देगी​।​ हमारे समर्थन से गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता आवश्यकताओं को पूरा ​करने का प्रयास होगा।​ इस साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक एयरोस्पेस आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत ​करना है।

See also  जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव! पाकिस्तान की सेना ने की अंधाधुंध गोलाबारी, सात नागरिकों की मौत, 50 घायल

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुकरन सिंह ने कहा​ कि यह साझेदारी भारत की एयरोस्पेस यात्रा में महत्वपूर्ण कदम है। भारत में संपूर्ण राफेल के धड़ का उत्पादन टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की क्षमताओं में बढ़ते भरोसे और डसॉल्ट एविएशन के साथ हमारे सहयोग की ताकत ​बढ़ाएगा। यह भारत ​के आधुनिक, मजबूत एयरोस्पेस विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने में की गई उल्लेखनीय प्रगति को भी दर्शाता है​, जो वैश्विक प्लेटफार्मों का समर्थन​ है।​ यह अनुबंध भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर पहलों के प्रति डसॉल्ट एविएशन की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ​

​डसॉल्ट एविएशन ​ने पिछली शताब्दी में 90 से अधिक देशों में 10​ हजार से अधिक सैन्य और नागरिक विमान (2,700 फाल्कन सहित) वितरित ​किये हैं। ​कंपनी ने ​सभी प्रकार के विमानों के डिजाइन, उत्पादन, बिक्री और समर्थन में दुनिया भर में मान्यता प्राप्त विशेषज्ञता हासिल की है। ​इसी तरह ​टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड भारत में एयरोस्पेस और रक्षा समाधानों के लिए​ महत्वपूर्ण​ कंपनी है। इसने अब तक एयरोस्ट्रक्चर और एयरो​ इंजन, एयरबोर्न प्लेटफॉर्म और सिस्टम​ का निर्माण किया है।​ कंपनी के पास अग्रणी वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा फर्मों के साथ साझेदारी और संयुक्त उपक्रमों का एक मजबूत पोर्टफोलियो है​। ​​

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.