Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे के लिए की गई कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 5, 2025 देश-दुनिया No Comments4 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरे पर वह बहुप्रतीक्षित कश्मीर रेल लिंक का उद्घाटन करेंगे और कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों का ऑपरेशन ‘सिंदूर’ होने पर प्रधानमंत्री मोदी का यह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस, अर्धसैनिक बल के अधिकारी, सेना और खुफिया अधिकारी व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि आयोजन स्थलों के आसपास भारी सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और कड़ी निगरानी के लिए ड्रोन समेत नवीनतम उपकरण तैनात किए गए हैं।

जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शिव कुमार ने सीमावर्ती इलाकों में जमीनी स्तर पर अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मोदी की जनसभा के स्थल कटरा स्टेडियम की ओर जाने वाली कई सड़कें शुक्रवार को बंद हो सकती हैं या यातायात में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तथा विध्वंसकारी तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए सीमाओं और अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी तेज कर दी है, जिसमें ओवर ग्राउंड वर्कर और सीमा पार से सक्रिय आतंकवादियों के रिश्तेदार शामिल हैं।

See also  लेडी गागा के कॉन्सर्ट में विस्फोट की साजिश नाकाम, LGBTQ+ विरोधी संगठन दो गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लिंक के पूरा होने पर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने से पहले भारत की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के प्रतीक चिनाब पुल और भारत के पहले केबल-स्टेड अंजी पुल का उद्घाटन करेंगे, जो घाटी को सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री कटरा में 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें लगभग 43,780 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना में 36 सुरंगें (119 किलोमीटर तक फैली हुई) और 943 पुल शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर और वापस दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें निवासियों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों के लिए एक तेज, आरामदायक और विश्वसनीय यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से अंतिम मील कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग-701 पर राफियाबाद से कुपवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और एनएच-444 पर शोपियां बाईपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखेंगे जिसकी लागत 1,952 करोड़ रुपये से अधिक होगी।

प्रधानमंत्री श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर संग्राम जंक्शन और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बेमिना जंक्शन पर दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से यातायात की भीड़ कम होगी और यात्रियों के लिए यातायात प्रवाह में सुधार होगा। प्रधानमंत्री मोदी कटरा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी चिकित्सा उत्कृष्टता संस्थान की आधारशिला भी रखेंगे। यह रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज होगा जो क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

See also  दुबई से भारत लाया गया भगोड़ा हर्षित बाबूलाल जैन, इंटरपोल ने जारी किया था 'रेड नोटिस'

अधिकारियों के अनुसार कुल 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना में से 209 किलोमीटर का काम चरणों में पूरा किया गया है। 118 किलोमीटर लंबे काजीगुंड-बारामुल्ला खंड का पहला चरण अक्टूबर 2009 में शुरू हुआ। उसके बाद जून, 2013 में 18 किलोमीटर लंबे बनिहाल-काजीगुंड, जुलाई, 2014 में 25 किलोमीटर लंबे उधमपुर-कटरा और पिछले साल फरवरी में 48.1 किलोमीटर लंबे बनिहाल-सांगलदान खंड का काम पूरा हुआ। 46 किलोमीटर लंबे सांगलदान-रियासी खंड का काम भी पिछले साल जून में पूरा हो गया था, जिससे रियासी और कटरा के बीच कुल 17 किलोमीटर लंबा हिस्सा बचा और यह खंड आखिरकार दिसंबर, 2024 में पूरा हुआ।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.