Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 5, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार रात को कोलकाता में अमेरिका की काउंसल जनरल कैथी गिलेस डियाज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजना को लेकर राज्य सरकार की ओर से की गई प्रगति से उन्हें अवगत कराया। ममता बनर्जी ने बताया कि इस परियोजना के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, अमेरिकी कंपनी को सॉल्टलेक स्थित ‘सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया’ (एसटीपीआई) के आईटी पार्क में 13 हजार वर्गफुट जगह प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना ग्लोबल फाउंड्रीज की अगुवाई में की जा रही है, जो एक ‘फैब-लेस’ सेंट्रल यूनिट स्थापित करने की योजना बना रही है। इसमें डिज़ाइनिंग और टेस्टिंग जैसे चरण शामिल होंगे और भविष्य में इसका विस्तार भी संभव है।

ममता बनर्जी ने कहा, “हमने शुरू में उन्हें 13 हजार वर्गफुट जगह दी है, लेकिन कंपनी की ओर से किए गए अनुरोध को देखते हुए उसी परिसर में और 19 हजार वर्गफुट अतिरिक्त स्थान तैयार किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, यह पहल न केवल पश्चिम बंगाल में एक मज़बूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करेगी, बल्कि तकनीकी प्रगति और नवाचार की दिशा में राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा, “यह परियोजना हमारे युवाओं के लिए अर्थपूर्ण रोजगार के नए अवसर खोलेगी और राज्य की आर्थिक क्षमताओं को भी बढ़ावा देगी।”

गौरतलब है कि जब जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात में भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के मुद्दे पर अहम बातचीत की थी। उसी समय पश्चिम बंगाल में इस परियोजना को लेकर उच्चस्तरीय विमर्श हुआ था, जिसका अब धरातल पर क्रियान्वयन शुरू हो चुका है।

See also  'एक पेड़ मां के नाम': पीएम मोदी बोले, अरावली में हरियाली बढ़ाने को संकल्पित सरकार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.