Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 4, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर बंद समर्थक बुधवार को सड़कों पर उतर कर कई जगह पर सड़क जाम कर दिए है।

रांची में बंद का असर रांची के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। रांची के टाटीसिलवे, कांके, रातू, ओरमांझी, मांडर और दूसरे ग्रामीण थानों में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दी गई है। पुलिस की टीम बंद समर्थकों को समझा बुझाकर सड़क पर से हटाने में लगी हुई है। बंद को सफल बनाने के लिए राजधानी रांची के कई इलाकों में बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है।

आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा की ओर से बुधवार को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है।

वहीं, दूसरी तरफ बंद के दौरान किसी भी तरह की उपद्रव या फिर हिंसा ना हो, इसके लिए रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरी राजधानी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बंद समर्थकों से अपील भी की है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की तोड़फोड़ या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा सिमडेगा जिले में आदिवासी संगठनों की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर झूलन सिंह चौक के निकट बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। एसडीपीओ बैजू उरांव,सदर सीओ इम्तियाज अहमद,थाना प्रभारी रोहित रजक ने समझा बुझाकर वहां जाम समाप्त कराया।

See also  पलामू में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाप- बेटी की मौत

वहीं, कुज्जू में रांची हजारीबाग रोड पूरी तरह से बंद समर्थकों ने जाम कर दिया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.