Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

मध्य प्रदेश के झाबुआ में वैन पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रॉला, नौ लोगों की मौत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 4, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सीमेंट से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर ओमनी वैन पर पलट गया। इस हादसे में वैन में सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच साल के बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चार बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुड़ा निवासी दो परिवार के लोग वैन में सवार होकर मंगलवार की रात झाबुआ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। तड़के तीन बजे के करीब भावपुरा गांव के पास यह हादसा हो गया। यहां राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा ट्रॉला बेकाबू होकर वैन पर पलट गया। सूचना मिलते ही थांदला और मेघनगर पुलिस टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। सभी को थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल ले जाया गया।

झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला ने बताया कि मेघनगर के ग्राम भावपुरा में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर सीमेंट से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर ओमनी वैन पर पलट गया। ट्रॉला के नीचे दबने से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त वैन में दो परिवारों के 11 लोग सवार थे, जिनमें से नौ लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  गाजा में इजराइल की भीषण बमबारी में 100 की मौत, चार दिन में 300 मारे गए

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मुकेश खपेड़ (40) पुत्र गोपाल खपेड़, मुकेश की पत्नी सावली खपेड़ (35), बेटा विनोद (16), बेटी पायल (12), मढ़ी बमनिया (38) पत्नी भारू बमनिया, विजय बामनीय (14) पुत्र भारू बमनिया, कांता बमनिया (14) पुत्री भारू बमनिया, रागिनी बमनिया (9) पुत्री भारू बमनिया और अकली परमार (35) पत्नी सोमला परमार के रूप में हुई है जबकि हादसे में पायल परमार (19) और पांच वर्षीय आशु बमनिया घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.