Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

नेपाल में राजतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पूर्व उपप्रधानमंत्री थापा सहित कई गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 1, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

काठमांडू। राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के चौथे दिन रविवार को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। राजतंत्र समर्थकों ने कल से आंदोलन को और अधिक तेज आंदोलन करने की घोषणा की है।

देश में राजतंत्र की वापसी और हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग लेकर 29 मई से जारी आंदोलन में आज उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। निषेधित क्षेत्र होने के कारण वहां भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। साथ ही सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए तीन लेयर बैरिकेडिंग की गई है।

पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ कर निषेधित प्रधानमंत्री आवास की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया और कुछ बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता एसपी अपील बोहरा ने कहा है कि निषेधित क्षेत्र तोड़ने के आरोप में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता तथा पूर्व उपप्रधानमंत्री कमल थापा सहित पांच प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने पूर्व उपप्रधानमंत्री को सड़क पर घसीटते हुए ले गए और उन्हें पुलिस की गाड़ी में बिठाया गया। इस दौरान कमल थापा ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने कल से काठमांडू में और अधिक तेज प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यदि गिरफ्तार नेताओं की तत्काल रिहाई नहीं की जाती है तो कल से काठमांडू में चक्का जाम किया जाएगा।

See also  अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी का छापा, लोन फ्रॉड से जुड़ा है मामला
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.