Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

रांची के बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 1, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। बेड़ो थाना परिसर में शनिवार की रात पड़हा समाज के लोगों ने जमकर तोड़‌फोड़ की। समाज के लोगों ने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और कुछ वाहनों को भी तोड़ डाला। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न किया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक कुमार राम ने बताया कि पड़हा समाज के लोगों ने पुलिस पर जेसीबी चालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में हमला बोल दिया।

डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में पड़हा महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के मैदान में जेसीबी चला दी गयी। जानकारी मिलने पर सर्किल ऑफिसर (सीओ) प्रताप मिंज के साथ जाकर उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं मैदान के समीप सरना स्थल के अतिक्रमण को हटाने के लिए सीओ ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने का आश्वासन दिया। साथ ही सीओ ने नोटिस की प्रति समाज के लोगों को सौंपी। इसके बाद अचानक लगभग ढाई से तीन सौ की संख्या में समाज के लोग आक्रोशित होकर शनिवार की रात थाना परिसर में घुस आए।

blank

आक्रोशित लोगों ने थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान, सहायक उपनिरीक्षक (एएसआइ) बिमलेश चौधरी, आशीष रंजन, भानू प्रसाद रजक सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। कई पुलिसवालों को चोटें आई हैं। डीएसपी ने कहा कि हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

See also  इरफान ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- उनके टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.