Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

बालू के अवैध उत्खनन से नदियों के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 25, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

खूंटी। खूंटी जिले में लगातार हो रहे अवैध और अंधाधुंध बालू उत्खनन सें एक ओर जहां नदियों के अस्तित्व पर ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं कई पुलों के ध्वस्त होने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

अवैध बालू उत्खनन के कारण खूंटी-तोरपा मार्ग पर बनई नदी अब नाले में तब्दील हो चुकी है। नदी में सिर्फ घास ही नजर आते हैं। यही एक नदी है, जहां श्रद्धालु सावन और अन्य महीनों में स्नान करने कें बाद यहीं का पवित्र जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कें लिए बाबा आम्रेश्वर धाम जाते हैं, पर अब बनई नदी में सिर्फ उसी समय पानी रहता है, जब बारिश होती है। बारिश कें कुछ घंटों के बाद ही नदी सूख जाती है। तोरपा की चेंगरझोर, छाता, कारो सहित कई अन्य छोटी नदियों के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लग सकता है।

अवैध बालू उत्खनन के कारण ध्वस्त हो चुका है कारो नदी का गिड़ुम पुल

तोरपा थाना क्षेत्र के अम्मापकना-गोविंदपुर रोड पर कारो पुल पर बना पुल कुछ वर्ष पहले ही अवैध रेत खनन कें कारण ध्वस्त हो गया था। इसका दंश आज तक लोग झेल रहे हैं। खूंटी-सिमडेगा रोड पर तोरपा थाना क्षेत्र के कारो नदी पुल पर भी अवैध बालू निकासी के करण खतरा मंडरा रहा है। कारो नदी पुल के नीचे से लगातार अवैध रूप से बालू का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। यह क्षेत्र खनन के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी बालू माफिया पुल के खंभे से मात्र दो-तीन सौ मीटर की दूरी पर धड़ल्ले से खनन कार्य कर रहे हैं। पुल के पूर्वी दिशा में 500 मीटर के भीतर बड़े पैमाने पर बालू निकाला जा चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही अवैध उत्खनन शुरू हो जाता है, जिससे सरकार को प्रति माह लाखों की राजस्व हानि हो रही है।

See also  शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

पानी का फिक्स्ड डिपोजिट होता है बालू: डॉ नीतीश प्रियदर्शी

झारखंड की विभिन्न नदियों से बालू के अंधाधुंध और अवैज्ञानिक तरीके से उठाव के कारण नदियों के अस्तित्व और बढ़ते पर्यावरण असंतुलन पर गहरी चिंता जताते हुए झारखंड के जानेमाने पर्यावरणविद और रांची विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ नीतीश प्रियदर्शी ने कहा कि बालू नदियों के पानी का फिक्स्ड डिपोजित होता है। बरसात कें पानी को बालू ही जमा रखता है। जब हम पूरे बालू को ही नदियों से निकाल लेंगे, तो उनका सूखना तय है। डॉ प्रियदर्शी ने कहा कि जब बारिश नहीं होती है, तो बालू में जमा पानी ही नदियों को रिचार्ज करता है। उन्होंने कहा कि पहले के लोग नदियों का बालू हटाकर पानी पीते थे। मवेशियों के लिए नदियों में गड्ढे बनाये जाते थे। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे और जहां पर नदियां मुड़ती हैं, वहां से बालू का उठाव कभी नहीं होना चाहिए। साथ ही एक निश्चित मात्रा में ही बालू का उत्खनन होना चाहिए।

डॉ नीतीश ने कहा कि हर बरसात में नदी में बालू आता है, लेकिन बालू ढंग से जमा नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि अवैज्ञानिक और अंधाधुंध बालू निकासी के कारण ही रांची की जुमार नदी का अतित्व खत्म हो गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.