Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

पत्नी अनुष्का संग अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में टेका माथा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 25, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अयोध्या। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को पत्नी अनुष्का शर्मा संग अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन किए और फिर हनुमानगढ़ी में भगवान हनुमान के दर पर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। विराट इससे पहले पत्नी संग वृंदावन भी पहुंचे थे और वहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था।

हनुमानगढ़ी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने दर्शन-पूजन कराया। मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया। विराट-अनुष्का के पूजा-अर्चना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दर्शन के दौरान स्टार कपल ने मीडिया से दूरी बनाई रखी।

इसके अलावा कपल ने हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी व संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दत्त से भी मुलाकात की।

blank

 

आईपीएल में व्यस्त कोहली

फिलहाल विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में व्यस्त हैं। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टीम को अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मंगलवार यानी 27 मई को खेलना है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में है।कोहली का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन

आईपीएल के मौजूदा सीजन में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उन्‍होंने आईपीएल 2025 में 12 मैचों में 7 अर्धशतकों की मदद से 548 रन बनाए हैं। उनका औसत 60.89 का रहा है। वह अपनी टीम को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीताने की कोशिश करेंगे।

इसी महीने टेस्ट को कहा अलविदा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इसी महीने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की थी। विराट टी20 से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। वह केवल वनडे फार्मेट ही खेलते नजर आएंगे।

See also  झारखंड के चाईबासा कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मिली सशर्त जमानत, जाने पूरा मामला...

विराट कोहली ने कुल 123 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। टेस्ट में विराट के नाम 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.