Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

आईपीएल 2025: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 25, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 66वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ जहां दिल्ली ने आईपीएल के इस सीजन को अलविदा कहा, वहीं पंजाब को इस हार से उसके प्लेऑफ में शीर्ष स्थान पर काबिज होने के सपने को धक्का लगा है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 6 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद जोश इंगलिस और प्रभसिमरन के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को विपरज निगम ने तोड़ा। उन्होंने इंगलिस (32) और प्रभसिमरन (28) दोनों को आउट किया। पंजाब का मिडिल ऑर्डर एक बार फिर फ्लॉप रहा। कप्तान श्रेयस एक छोर पर डटे रहे और लगातार रन बनाते रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। अय्यर 34 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 206 तक पहुंचाया।

दिल्ली की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। जबकि विपरज निगम और कुलदीप यादव को दो-दो सफलता मिली। एक विकेट मुकेश कुमार के खाते में गया।

207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को कप्तान फाफ डुप्लेसिस और केएल राहुल ने सधी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। राहुल 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके तुरंत बाद डुप्लेसिस भी 23 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जबकि आईपीएल में डेब्यू कर रहे सेदिकुल्लाह अटल े 16 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 22 रन की पारी खेली। फिर समीर रिजवी ने करुण नायर के साथ मिलकर 62 रन जोड़े और टीम को जीत की दहलीज की ओर ले गए। हालांकि नायर अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 27 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। दिल्ली को आखिर के दो ओवर में 22 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह को 18 रन जड़कर स्टब्स और रिजवी ने जीत को और आसान कर दिया। आखिरी ओवर करने आए स्टोइनिस की तीन गेंदों पर ही 9 रन बनाकर दिल्ली ने जीत दर्ज की। समीर रिजवी 25 गेंदों में 58 रन बनाकर और स्टब्स 14 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

See also  बिहार के नवादा में 36 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद

पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने दो विकेट अपने नाम किए। जबकि मार्को यानसेन और प्रवीण दुबे को एक-एक सफलात मिली।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.