Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

महाराष्ट्र में कोरोना की दस्तक, अभिनेत्री निकिता दत्ता और उनकी मां संक्रमित

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 23, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। मुंबई में भी संक्रमण के कुछ नए मामले सामने आए हैं। हाल ही में अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने खुलासा किया था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। अब ‘घराट गणपति’ फेम अभिनेत्री निकिता दत्ता और उनकी मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। निकिता ने इस खबर की पुष्टि खुद सोशल मीडिया के ज़रिए की है।

अभिनेत्री निकिता दत्ता हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर चर्चा में थीं, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में उन्होंने सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर किया। फिल्म को लेकर उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही थी, लेकिन इसी बीच एक चिंताजनक खबर सामने आई है। निकिता और उनकी मां की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। रिपोर्ट की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए निकिता ने लिखा, “मुझे और मेरी मां को कोरोना है। उम्मीद है कि यह लंबा नहीं होगा। एक छोटे से क्वारंटीन ब्रेक के बाद फिर मिलेंगे। सुरक्षित रहें।” उनकी इस पोस्ट पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं कर रहे हैं। निकिता इस समय क्वारंटीन में हैं और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही हैं।

शिल्पा शिरोडकर ने दी हेल्थ अपडेटअभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर अब कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं। उन्होंने यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी, जिसमें उन्होंने लिखा, “आख़िरकार मैं कोरोना से बाहर आ गई हूं। अब अच्छा महसूस कर रही हूं। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।”

See also  प्रदानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मातृशक्ति के बिहार बंद से जन-जीवन ठप

मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 95 तक पहुंच गई है। इस बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से फिर से मास्क पहनने, सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.