Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 23, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Patna: Union Minister of Railway Ashwini Vaishnaw with Union Minister Rajiv Ranjan alias Lalan Singh, Deputy Chief Minister Lalan Sinagh and Vijay Kumar Sinha board Patna to Jamalpur dna railway station. In Patna Friday May 23, 2025. Photo/ Aftab Alam Siddiqui
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बीती रात दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। रेलमंत्री बिहार दौरे पर प्रदेश को सौगात भी देंगे। वैष्णव देररात 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उनका रात्रि विश्राम पटना में हुआ। वैष्णव, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ​​ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ आज पटना से जमालपुर एमआर स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए हैं। वो वहां 11 बजे रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण करेंगे।

रेल मंत्रालय ने इस कारखाना के कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। एलएचबी कोच और वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेदारी रेल इंजन कारखाना जमालपुर को मिल सकती है। वैगन पीओएच स्थल की नींव भी रेलमंत्री रखेंगे। इसके तैयार हो जाने से प्रत्येक महीने करीब 545 से 800 वैगन की मरम्मत हो सकेगी। इसके अतिरिक्त रेल मंत्री जमालपुर वर्कशॉप के विभिन्न शॉप का निरीक्षण, शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

रेलमंत्री वैष्णव दोपहर ढाई बजे ट्रेन से पटना के लिए रवाना होंगे। शाम पांच बजे पटना स्टेशन पहुंच जाएंगे। शाम साढ़े छह बजे पटना से हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पटना में वे रेल अधिकारियों से योजनाओं को लेकर चर्चा कर सकते हैं। वैष्णव के इस दौरे को बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी इसी महीने आएंगे बिहार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस महीने के अंत में बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री रोहतास के बिक्रमगंज में होने वाली विशाल रैली में बिहार पर सौगातों की बरसात करेंगे। प्रधानमंत्री पटना-सासाराम फोर लेन सड़क, बिहटा एयरपोर्ट टर्मिनल, वाराणसी-रांची सिक्स लेन एक्सप्रेसवे और 600 मेगावाट के नबीनगर थर्मल पावर प्लांट का भी शिलान्यास करेंगे।

See also  नीट यूजी 2025 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन का सफल परीक्षण
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.