Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बीएल वर्मा का दावा: बिहार में फिर से बनेगी एनडीए सरकार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 4, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बिहार दौरे पर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूत और निर्णायक बताते हुए कहा कि एनडीए के सभी घटक दल उनके हर फैसले के साथ खड़े रहेंगे।

रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो तय करेंगे, वही सभी को स्वीकार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और जीत हासिल करेगा। वर्मा ने विश्वास जताया कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी भी समय आने पर पीएम मोदी के नेतृत्व में लिए गए फैसलों को मानेंगे।

उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि चाहे वे कितनी भी बैठकें कर लें, बिहार की जनता मोदी जी के नेतृत्व में ही भरोसा जताएगी। देश में विकास की जो गति मोदी सरकार के कार्यकाल में आई है, बिहार भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीएल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता ऐसे बयान देते हैं जो पाकिस्तान को पसंद आते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जाती है, लेकिन हमारी सेना हर चुनौती के लिए तैयार है और समय आने पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

वर्मा अपने दौरे में मुजफ्फरपुर के सकरा में आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित विचार गोष्ठी को भी संबोधित करेंगे।

See also  CM नीतीश ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ तथा पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.