Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग: तृणमूल सांसद बोलीं- पायलट को सैल्यूट, जिन्होंने हमें जमीन पर सुरक्षित उतारा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 22, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता। दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान श्रीनगर के करीब तेज आंधी और भारी ओलावृष्टि की चपेट में आ गया। इसी विमान में तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी सवार था। गनीमत रही कि पायलट की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच निकले, लेकिन इस दौरान विमान के आगे का कुछ हिस्सा टूट गया।

इस घटना ने विमान में सवार यात्रियों को भयभीत कर दिया। विमान की खिड़कियों पर बड़े-बड़े ओले गिरते देख यात्री बुरी तरह डर गए। वीडियो फुटेज में भी देखा जा सकता है कि किस तरह विमान जोर-जोर से हिल रहा था। ऐसी परिस्थिति में पायलट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। पायलट ने शाम लगभग 6:30 बजे विमान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

विमान में मौजूद तृणमूल प्रतिनिधिमंडल में बंगाल के मंत्री मानस भुइयां, राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, ममता बाला ठाकुर, नादिमुल हक और सागरिका घोष शामिल थीं। विमान हादसे से बाल-बाल बचने के बाद सागरिका घोष ने कहा, “ऐसा लगा जैसे जीवन समाप्त होने वाला है। पायलट को सैल्यूट, जिन्होंने हमें ज़मीन पर सुरक्षित उतारा। उतरने के बाद देखा कि विमान की नाक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।” उन्होंने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर कश्मीर का दौरा करने आए हैं और यह पूरा करके ही लौटेंगे।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल कश्मीर में पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा करने गया है। श्रीनगर पहुंचने के बाद बुधवार शाम को प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की। बैठक में उमर अब्दुल्ला ने ममता बनर्जी को पीड़ित कश्मीरी नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर से सड़क मार्ग से लगभग चार घंटे की दूरी पर स्थित पुंछ के लिए रवाना हो गया। दौरा पूरा करने के बाद प्रतिनिधिमंडल ममता बनर्जी को रिपोर्ट सौंपेगा।

See also  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर, दिल्ली एयरपोर्ट से ले जाए गए अस्पताल
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.